Home Latest Biography Famous Peoples Politician Poet About us Contact us

Latest

छत्रपति शिवाजी महाराज | Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi

छत्रपति शिवाजी महाराज

शिवाजी, भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे.
 

छत्रपति शिवाजी महाराज निर्विवाद रूप से भारत के सबसे महान राजाओं में से एक हैं.

शिवाजी की जन्मतिथि को लेकर मतभेद हैं. कुछ इतिहासकार इनका जन्म 19 फ़रवरी, 1630 मानते हैं तो कुछ अप्रैल 1627 मानते हैं. 

शिवाजी पिता शाहजी और माता जीजाबाई के पुत्र थे.  

उनका जन्म स्थान पुणे के पास स्थित शिवनेरी का दुर्ग है.

छत्रपति शिवाजी महाराज का विवाह सन् 14 मई 1640 में सइबाई निंबालकर के साथ हुआ था। उनके पुत्र का नाम संभाजी था।  

जब शिवाजी महज 15 साल के थे तभी उन्होंने बीजापुर का किला अपने कब्जे में ले लिया था।

संत रामदास शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु थे।

शिवाजी सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते थे. उनकी सेना में मुस्लिम बड़े पद पर मौजूद थे. इब्राहिम खान और दौलत खान उनकी नौसेना के खास पदों पर थे. सिद्दी इब्राहिम उनकी सेना के तोपखानों का प्रमुख था.

उनकी सेना पहली ऐसी थी जिसमें गुरिल्ला युद्ध का जमकर इस्तेमाल किया गया. जमीनी युद्ध में शिवाजी को महारत हासिल थी, जिसका फायदा उन्हें दुश्मनों से लड़ने में मिला. पेशेवर सेना तैयार करने वाले वो पहले शासक थे.

भारतीय शासकों में वो पहले ऐसे थे जिसने नौसेना की अहमियत को समझा. उन्होंने सिंधुगढ़ और विजयदुर्ग में अपने नौसेना के किले तैयार किए.

1674 में रायगढ़ में उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली। वह छत्रपति शिवाजी महाराज नाम से प्रसिद्ध हुए। 

बहुमुखी प्रतिभा के धनी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती महाराष्ट्र में वैसे तो 19 फरवरी को मनाई जाती है लेकिन कई संगठन शिवाजी का जन्मदिवस‍ हिन्दू कैलेंडर में आने वाली तिथि के अनुसार मनाते हैं।

उनकी इस वीरता के कारण ही उन्हें एक आदर्श एवं महान राष्ट्रपुरुष के रूप में स्वीकारा जाता है।

छत्रपति शिवाजी महाराज का 3 अप्रैल 1680 ई. में तीन सप्ताह की बीमारी के बाद रायगढ़ में स्वर्गवास हो गया।